आंखों में हो रही है जलन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, ड्राइनेस से भी मिलेगी जल्द छुट्टी

आंखों में हो रही है जलन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, ड्राइनेस से भी मिलेगी जल्द छुट्टी

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के फैलने के बाद लगातार धीरे-धीरे करके अधिकतर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों का अधिक समय लैपटॉप के सामने गुजरता है। ऐसे में लोगों के आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। आंखों में जलन और ड्राइनेस की समस्या बढ़ती चली जा रही है। ऐसी स्थिति में लोग अपने आंखों को ठीक रखने के लिए क्या करें ये सबसे बड़ा सवाल है। तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसके प्रयोग से आंखों की समस्या दूर हो जाएगी। तो आइए जानते हैं घरेलू नुस्खे-

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

आंखों में जलन के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Instant Relief in Eye Irritation in Hindi):

आंवला

आंवला को आयुर्वेदिक उपाय के रूप में माना जाता है। आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही ये एंटी ऑक्सिडेंट है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी  रेटिना कोशिकाओं के कामकाज को और ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए बस आप आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले के रस को मिलाएं। इसे दिन में दो बार, सुबह, और शाम पीएं। इसे आप शहद के साथ भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आपकी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। 

रोजाना करें आंखों के व्यायाम

ऐसी समस्या होने पर सबसे पहले आंखों का व्यायाम करें। आंखों के व्यायाम से आपका ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होगा। बस आप अपनी आंखों को एंटी क्लॉक की तरह घुमाइए। ऐसा रोजाना कम से कम 10 मिनट तक करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी और धीरे-धीरे ड्राइनेस और जलन की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

जंगली शतावरी

जंगली शतावरी आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है। ये आंखों को हेल्दी बनाए रखती है। इसे आप इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं और गर्म दूध के साथ इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

वर्क फ्रॉम होम में आ गई पैरों में सूजन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।